संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। कांवड़िये से मोबाइल मांगकर परिजनों से बात करने का बहाना बनाते हुए युवक बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गांव भैंसी निवासी अंकित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। शाहपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति कांवड़िये की वेशभूषा में आया और बहाने से मोबाइल मांगा। इस पर उसने मोबाइल दे दिया और वह बाइक के पास मोबाइल से बात करने लगा। इसी दौरान मौका देखकर वह बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया।