मुजफ्फरनगर। विवादों में घिरे मंडी समिति सचिव नितिश मलिक को शासन ने हटा दिया है। मंडी समिति शामली के कुलदीप कुमार सचिव का कार्य देखेंगे। मंडी के व्यापारी ने सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन को शिकायत की थी।
संयुक्त निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिन कुमार सिंह ने पत्र जारी कर मंडी समिति सचिव नितिश मलिक को हटा दिया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि मंडी पर्यवेक्षक नितिश मलिक शाहपुर एवं खतौली के सचिव का कार्य देखेंगे। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचिव का कार्यभार शामली मंडी समिति के अमीन कुलदीप कुमार के पास रहेगा।
व्यापारी रिंकल बंसल ने सचिव नितिश मलिक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वह भाजपा नेता अचिंत मित्तल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे और पूरा मामला बताया था। कार्रवाई नहीं होने पर कुछ दिन पहले पत्रकार वार्ता की थी।