खतौली तहसील परिसर पर एसडीएम जीत सिंह राय ने ध्वजारोहण किया। इंडिया सिंगिग ग्रुप खतौली के कलाकार शाहनजर, सोनू, महराज, राशिद मिर्जा, शाह आलम मिर्जा, वसीम मिर्जा, आबिद कुरैशी, आयशा आदि ने देशभक्ति के तराने सुनाए। विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओे राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर कांवड़ यात्रा में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। त्रिवेणी शुगर मिल में मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक वैभव जैन, प्रधानाचार्या रीतू कश्यप ने ध्वजारोहण किया। कुंद कुंद जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन, कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में प्रधानाचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ, केके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन, मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक विपिन संगल, मुकेश संगल, गोल्डन हार्ट एकेडमी में प्रबंधक अकील अहमद, शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में कांता स्वरूप सिंघल ने ध्वजारोहण किया। विशाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक एसएन अग्रवाल, एमएलएम पब्लिक स्कूल में नीरज अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सीता शरण इंटर कालेज में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रबंधक हरशरण गुप्ता तथा प्रधानाचार्य संत कुमार ने ध्वाजारोहण किया। फलावदा रोड स्थित गुरुनानक हाईस्कूल में प्रबंधक लखवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।