फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिले के पास मिली आत्मदाह की धमकी देने वाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी ससुराल वालों से चल रहा महिला का विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति का किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ससुराल पक्ष से विवाद के चलते आत्मदाह की चेतावनी देने वाली गंगधाड़ी निवासी महिला सोमवार को खतौली कोतवाली पुलिस को दिल्ली में लाल किले के समीप बैठी मिली। पुलिस उसे समझा बुझाकर अपने साथ खतौली ले आई। पुलिस ने महिला की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसके पति का चालान कर दिया।
गंगधाड़ी निवासी मानसी चौहान का नारायणा दिल्ली निवासी अपने पति मनीष तंवर सहित ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे है। महिला ने अपने आठ माह की बच्ची के साथ लाल किले पर 15 अगस्त के दिन आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने शनिवार को महिला की उसके ससुराल पक्ष के लोगों के साथ काउंसलिंग कराई थी। इसके बाद 20 अगस्त को उसे दोबारा बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षर भी कर दिए थे। मगर, महिला रविवार की सुबह परिजनों को बिना बताए बच्ची को लेकर घर से कही चली गई। महिला के घर से जाने की सूचना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार महिला की तलाश में निकल पड़े। सोमवार सुबह महिला लालकिले के पास बैठी हुई मिली। महिला के मिलने पर पुलिस ने राहत महसूस की। इंस्पेक्टर महिला को समझा बुझाकर खतौली कोतवाली ले आए। महिला के परिजनाें को भी बुलाया गया। एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह तहसील से कोतवाली पहुंचे। महिला से बातचीत कर उसे समझाया। पुलिस ने पीड़िता मानसी की ओर से आरोपी पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति मनीष को बस स्टैंड से पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें