पुरकाजी। उत्तराखंड की पहाड़ियों से शनिवार को पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त जानकारी सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने देते हुए बताया कि पानी रविवार को सुबह खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पहुंचने की संभावना है। जिसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गयी है। सिंचाई विभाग की टीम भी रविवार सुबह क्षेत्र में पहुंच जाएगी। ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दे दी गई है। उधर पहले से ही नदी में पानी ज्यादा होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, ज्ञानी जसविंदर सिंह, साधू राम, पहल सिंह, बिजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।