जानसठ में नालों की सफाई करते नगर पंचायत कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
नगर पंचायत ने नालों की सफाई कराई
जानसठ। नगर पंचायत ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।
कोविड-19 के चलते स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कस्बे को साफ स्वच्छ बनाने के लिए एवं बरसात के पानी की निकासी सुचारु रूप से होती रहे। इसके लिए नगर पंचायत ने कस्बे में नाले व नालियों की सफाई का अभियान चलाया हुआ है। नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना एवं ईओ विनोद कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार नालों की सफाई की जा रही है। कस्बे के बीच से होकर गुजरने वाले बड़े नाले में कूड़ा करकट पड़ा होने के कारण नाला अटा हुआ था। पिछले कई दिनों से नाले सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कस्बे को साफ स्वच्छ रखना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।