फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ई-रिक्शाें के बनाए पांच रूट, दो अक्तूबर से होंगे लागू

Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अब नगर में बिना रूट के नगर में ई-रिक्शा नहीं चल पाएंगी। नगर में जाम न लगे और अनधिकृत रूप से चलाई जा रहीं ई-रिक्शाओं पर रोकथाम के लिए नगर में दो अक्तूबर से ई-रिक्शाओं की रूट प्रक्रिया को लागू किए जाने का निर्णय लिया है।
नगर में पांच रूट प्रस्तावित किए है। रूट लाटरी से आवंटित होंगे। ई-रिक्शा चालकों को रूट प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 20 सितंबर तक यातायात पुलिस कार्यालय में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि रूट प्रक्रिया का खाका खींचा गया है। ई-रिक्शाओं के चालकों का हित भी ध्यान में रखा गया है। रूट प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए लाटरी सिस्टम को अपनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी चालकों या मालिकों को ई-रिक्शा के सभी कागजात के साथ यातायात पुलिस के पुलिस लाइन कार्यालय में आवेदन करना होगा।
यदि 20 सितंबर तक आवेदन नही किया जाता तो परिवहन विभाग शहर क्षेत्र के निवास के पते के आधार पर रजिस्टर्ड वैध ई-रिक्शाओं के विवरण के आधार पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग स्वतः ही ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित कर देगा। इसके बाद बिना रूट निर्धारण के ई-रिक्शाओं का संचालन नही होगा।
ई -रिक्शाओं का प्रस्तावित रूट प्लान
n रूट-1 : रोडवेज बस अडडा-प्रकाश चौक-महावीर चौक-मीनाक्षी चौक-फक्करशाह चौक-शामली अड्डा पुलिस चौकी-हनुमान चौक-आबकारी पुलिस चौकी-बकरा मार्केट-नावल्टी चौक-अस्पताल चौक घास मण्डी तिराहा अंसारी रोड-मालवीय चौक-मदन स्वीटस-रेलवे स्टेशन-वापस रोडवेज बस अड्डे पर पहुुचेंगी। इस ई-रिक्शाओं पर लाल रंग की पट्टी हेागी। इस व्यवस्था शहर क्षेत्र के अन्दर रिंग रोड के नाम से लागू होगी।
n लिंक रूट-2 : गुरु नानक ढाबा के सामने शहर क्षेत्र की ओर से बुढ़ाना रोड, बुढ़ाना रोड पुलिस चौकी, चरथावल मोड, शनिदेव मंदिर, शामली व चरथावल बस अड्डा, शामली चौकी के सामने से कृष्णापुरी-प्रेमपुरी-खालापार क्षेत्र के अन्दर से होते हुए मेरठ रोड सुजडू गांव, राणा चौक वहलना गांव के गेट के सामने तक ई- रिक्शाओं का आना-जाना होगा। इन रिक्शाओं पर नीली पट्टी होगी।
लिंक रूट-3 : महावीर चौक, सरकुलर रोड, सुजडु चुंगी पुलिस चौकी राणा चौक, वहलना गांव के गेट के सामने तक, जाट कालोनी, परिक्रमा मार्ग, टिकैत चौक, भगीरथ चौक, ए टू जैड कालोनी, अलमासपुर चौराहा-नईमण्डी क्षेत्र, कूकड़ा चौराहा, बालाजी चौक, जानसठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे, भोपा रोड विश्वकर्मा चौक तक आना जाना होगा। इन ई- रिक्शाओं पर हरी पट्टी होगी।
n लिंक रूट-4 : मदन स्वीटस, गांधी कालोनी, गढी गांव, पचेंडा गांव फ्लाई ओवर के नीचे तक, सरवट गांव, मल्हूपुरा, साकेत रोड कालोनी के अन्दर, बृहमपुरी कालोनी के अन्दर, अस्पताल चौक वाया मदनी चौक, बागोवाली कट एनएच को छोडकर, रुड़की रोड, मिमलाना रोड, न्याजूपुरा, रामलीला टीला, रामपुरी, पाल धर्मशाला, इन्द्रापुरी, सहारनपुर बस अडडा, रामपुर तिराहा तक जाएंगी। इन ई- रिक्शाओं पर काली पट्टी होगी।
विज्ञापन

n लिंक रूट-5 : प्रकाश चौक, आंबेडकर चौक, कचहरी, झांसी की रानी, टाउन हॉल, बालाजी चौक, सदर बाजार, मालवीय चौक, न्यू आर्यपुरी, शिव चौक, आलू मण्डी, रुड़की रोड नावल्टी चौक तक चलेंगी। इस क्षेत्र में 50 ई- रिक्शाएं चलेंगी। इन पर सफेद रंग की पट्टी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें