फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 40 किलो गांजे के साथ मेरठ के पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार से लाए थे गांजा, मेरठ में बेचना था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने सफेदा रोड पर दो कार सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उत्तराखंड के कोटद्वार से यह गांजा लाया गया है, जिसे मेरठ में बेचना था।
विज्ञापन

सीओ डॉ रवि शंकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अजीम निवासी हरलालपुरा, सरधना, इरशान और नूर मोहम्मद उर्फ भूरा निवासीगण झोड़ वाला रास्ता सिधावली कंकरखेड़ा मेरठ, आजाद निवासी मुरलीपुर गुलाग कंकरखेड़ा मेरठ, शादाब निवासी मोहल्ला मोलिका संधावली मेरठ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कोटद्वार से गांजा खरीदकर लाए थे, जिसे मेरठ में विभिन्न स्थानों पर बेचना था। कोटद्वार से नौ हजार रुपये किलोग्राम गांजा खरीदा गया है, जबकि इस गांजे को वह 20 हजार रुपये किलोग्राम के हिसाब से बेचते है। पुलिस ने पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें