संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कांशीराम स्ट्रीट स्थित पीसनोपाड़ा प्रवचन होल में भगवान महावीर की माता त्रिशला की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंद्राणी वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने बधाई गीत और भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय जैन महिला फेडरेशन के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजन रितु, शिल्पी, सरिता, रजनी, निधि ने किया। माता त्रिशला बनने का पुण्यार्जन मनी जैन महलका परिवार को प्राप्त हुआ। इसी के साथ बैंडबाजों के साथ बाजार क्षेत्र में स्थित जैन मंदिरों की परिक्रमा की गई।
मंदिरों के बाहर रंगोली बनाई गई। ऋतु जैन, शिल्पी जैन ने बताया कि 31 मार्च से 4 अप्रैल तक उत्सव पंडाल में भगवान महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रम होंगे। समारोह में मृदुला, बबीता, स्मिता, आयुषी, डॉ आशा, रजनी प्रवक्ता, सुनीता, सरला, त्रिशला, कविता, सुमन, काजल, अंजू, कलपेंद्र, मुकेश आढती, शशांक महलका, संदीप, राकेश, सर्वेश, छवि, दीपाली, डॉ ज्योति, करुणा, अंजलि, अर्चना, मोनिका, प्रीति, रीमा, रिया, ममता, मीनू, पायल, आगम, नित्यम, निलीशा आदि उपस्थित रहे।