फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रहकड़ा पुलिया के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवती सहित पांच लोग घायल हो गए। एक युवती की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मुजफ्फरनगर की कॉलोनी एकता विहार जनकपुरी निवासी राज बाइक पर सवार होकर शुकतीर्थ गया था। उसके साथ काजल और निशि भी गई थी। शुकतीर्थ से लौटते समय क्षेत्र के गांव रहकड़ा पुलिया के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार बाइक चालक ने अपना नाम मोनू निवासी ताशीपुर थाना मंगलौर बताया। मोनू मुजफ्फरनगर से वापस लौट रहा था और अपने घर ताशीपुर जा रहा था। घायलों को भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। निशि की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी बाइक सवार मोनू निवासी ताशीपुर को भी गंभीर चोट आई है उसे भी चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। घायलों के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें