बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव अटाली में 24 नवंबर को डोलबंदी के विवाद को लेकर कश्यप समाज के हरिओम और पाल समाज हरपाल के परिवार के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। इस घटना में घायल अमित पाल की मौत हो गई थी। मृतक के तहेरे भाई अंकित ने 11 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने नाजजद आरोपी पंकज, संजीव, हरिओम, सुनील व वरुण को कस्बे के खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्ज से हमले में प्रयोग धारदार हथियार बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।