पुलिस गिरफ्त में सरिया चोर गैंग के सदस्य
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के वाहन, तमंचे व चोरी किया गया सरिया बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की हाईवे से गुजरने वाले महिंद्रा पिकअप वाहन में कुछ लोग चोरी का माल लेकर जा रहे हैं। खानकाह चौकी प्रभारी असगर अली पुलिस टीम के साथ हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के सामने वाहनो की चैंकिंग करने लगे, इस दौरान सहारनपुर की और से आ रही दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोककर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह चोरी का सरिया बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप वाहन को रोक लिया। जिसमें चोरी का सरिया लदा हुआ था। असगर अली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. गुलजार पुत्र याकूब निवासी ककरौली जिला मुजफ्फरनगर, अमीर आलम निवासी ककरौली, नितिन पुत्र कुंवर सिंह निवासी बसेड़ा थाना नागल, पंकज पुत्र अक्लचंद व वेदास पुत्र अनुज निवासी भरतपुर थाना नागल शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से आठ क्विंटल चोरी का सरिया, पिकअप गाड़ी, दो बाइक, तीन तमंचे और दो चाकू सहित कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।