फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेना कोली में टीटू सैनी की मौत का मामला..

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। करीब एक सप्ताह पूर्व चंदेना कोली गांव में हुई टीटू सैनी की मौत हत्या है या आत्महत्या यह पुलिस भी तय नहीं कर पा रही है। टीटू की मौत के बाद से ही उसकी पत्नी लापता है, जबकि उसकी बहन और बहनोई पत्नी पर ही हत्या कर फरार होने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन

रुहला सैनी के 25 वर्षीय बेटे टीटू सैनी का शव 9 जून को घर के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और हल्का खून भी वहां पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की बहन कविता और बहनोई ने पुलिस के सामने ही टीटू की हत्या की आशंका जताते हुए भाभी पर आरोप लगाया था। क्योंकि घटना के बाद से ही वह लापता है। बताया यह भी गया था कि टीटू की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। मंगलवार को इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि टीटू ने सुसाइड किया है। हालांकि उसके परिजन अब भी फरार हुई टीटू की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पहले दिन से पुलिस उसकी मौत को हत्या मानकर चल रही थी। पुलिस उसकी पत्नी का भी सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें