फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन को चित्रों में उकेरा

विज्ञापन
नगर के एसडी इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता के सम्मानित प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज में कलाकारों ने चित्रों के माध्यम से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को जीवंत कर दिया। श्रेष्ठ कला कृतियों को राज्य सरकार पुरस्कृत करेगी।
विज्ञापन

राज्य ललित कला अकादमी एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में एसडी इंटर कॉलेज में एक चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कलाकारों ने 1857 क्रांति के उपलक्ष्य में (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक) विषय पर आधारित चित्रों की रचना की। डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने ललित कला अकादमी व संस्कृति विभाग के इस कार्य की सराहना की। सह संयोजक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का संयोजन प्रसिद्ध चित्रकार दुर्जन सिंह राणा की ओर से अमरोहा, मेरठ व मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। चयनित कलाकृतियों को 10 मई को होने वाले मेरठ में भव्य कार्यक्रम में नौचंदी मैदान में प्रदर्शनी को रखा जाएगा। माहे नूर, शगुफ़्ता, आरुषि, अनमोल सोनी, शिवानी, रितिका शर्मा, श्रुति गुप्ता, तानिया रानी, ज्ञान रंजन ने भाग लिया। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह ने आभार जताया। संचालन जयप्रकाश सिंह और अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें