फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरजुड्डा में बच्चों की कहासुनी को लेकर फायरिंग

विज्ञापन
बंदरजुड्डा गांव में घटनास्थल पर एकत्र लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बंदरजुड्डा गांव में बच्चों की कहासुनी को लेकर फायरिंग होने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बंदरजुड्डा गांव निवासी राजवीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को खेत पर गए उसके और पड़ोसी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला निपट गया। आरोप है कि शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा। राजवीर का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वे और परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं, फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। राजवीर ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें