फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दरियापुर में फायरिंग, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। पुरानी रंजिश के चलते दो गांव के दो पक्षों के बीच तनाव बन गया। खेत में गए दरियापुर गांव के युवकों पर ईंख के खेत से निकले हमलावरों ने फायरिंग कर दी गई। हमले में चार युवक घायल हुए हैं। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंगदासपुर और दरियापुर गांव के दो पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। रविवार रात दरियापुर गांव निवासी मोहित, प्रशांत, प्रियांशु और निशांत खेत पर गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। चारों घायल है। परिजन भोपा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते मोहित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें