मुजफ्फरनगर। अलनूर मीट प्लांट में तालाबंदी कर पुलिस पर हमला करने और तोडफ़ोड़ के मामले में सोमवार को एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। जानसठ रोड स्थित अल नूर मीट प्लांट को बंद करने की मांग को लेकर 10 अगस्त 2006 को हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा किया था। इसी के साथ मीट प्लांट के गेट पर हवन यज्ञ कर आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया था। भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत अन्य 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। संवाद