फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
बुढ़ाना में पानी की बौछारों से पेंट के गोदाम की आग बुझाता जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेंट के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बिजली के खंभे में करंट उतरने से पेंट के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे की मुख्य सड़क कांधला रोड पर कस्बा निवासी अंकुर गर्ग का पेंट्स एंव मार्बल स्टोर है। रविवार को सुबह करीब पांच बजे अचानक पेंट के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें निकलने लगी। घटना से गोदाम के आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों ने पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। पेंट एवं मार्बल्स स्टोर के मालिक अंकुर गर्ग ने बताया कि उनके गोदाम के पास बिजली का खंभा है। बिजली के खंभे में हाई वोल्टेज करंट आने से उनके पेंट के गोदाम में आग लगी है। आग लगने से गोदाम में रखी वालपुट्टी व पेंट जल गया। आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना की तहरीर पर अंकुर गर्ग ने पुलिस को दी है। घटना से संबंधित शिकायत विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें