एयर कंडिशनर में शॉर्टसर्किट से हुआ हादसा, दमकल टीम ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घास मंडी स्थित बीएसएनएल कंपनी के सर्वर कक्ष में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि घास मंडी में बीएसएनएल का दफ्तर है। सर्वर कक्ष में लगा एयर कंडिशनर काफी दिन से बंद था। कर्मचारियों ने बुधवार की दोपहर में इसे चलाया तो उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगते ही एयर कंडिशनर नीचे गर गया, जिससे मैट ने भी आग पकड़ ली। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। सर्वर कक्ष में फैले धुएं को बराबर के कक्ष का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय रहते आग को बुझा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।