संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने झाडू़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, अनुसूचित मोर्चा के रविंद्र वाल्मीकि, डॉ. दिनेश धीमान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, किसान मजदूर इंटर कालेज चौरावाला के प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, विजय राठी, देवेंद्र आर्य, महताब गुर्जर, कंवर पाल सैनी, धर्मेंद्र शर्मा , नेत्र पाल शर्मा , राजेश पाल, अमित सालार, राहुल गर्ग , मोनू आदि ने गंगा घाट पर साफ सफाई की।
उधर, ब्लाक संसाधन केंद्र पर भी स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। मीरापुर विधान सभा प्रभारी राजपाल सिंह जुड्डा, क्षेत्रीय मंत्री डा. पुरुषोत्तम, मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह, प्रधान तरुण धीमान , कुणाल वालिया, घनश्याम नायक आदि मौजूद रहे।