फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने फ्रिज, वाशिंग- मशीन के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
रुडकी रोड पर फ्रिज के गोदाम में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र में पुराने सामान के गोदाम में आग लग गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग टीम ने भारी मशक्कत कर लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित पर मदीना कालोनी निवासी कयूम अंसारी का पुरानी वाशिंग, मशीन व फ्रिज का गोदाम में है। रविवार देर रात उनके गोदाम में आग लग गई और अंदर रखा सामान जलना शुरू हो गया। राहगीरों ने आग को देखकर दमकल विभाग व पुलिस को जानकारी दी। दमकल की दो गाड़ियों व टीम को साथ लेकर दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच जानकारी पाकर गोदाम मालिक कयूम अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
गोदाम में लगी कैसे लगी, इस बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। गोदाम मालिक ने बताया कि भारी नुकसान हुआ है और हिसाब के खाते भी आग में जल गए है। दमकल अधिकारी जय किशोर सैनी का कहना है कि अभी नुकसान के बारे मेें जानकारी नहीं दी गई है।

रुडकी रोड पर फ्रिज के गोदाम में लगी आग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें