फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी पेपर मिल के वेस्ट पेपर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के भोपा रोड पर टिहरी पेपर मिल में शनिवार दोपहर वेस्ट पेपर में आग लग गई। पेपर मिल कर्मचारियों ने दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा लिया था। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे दमकल विभाग टीम को सूचना मिली थी कि टिहरी पेपर मिल में आग लग गई है। आग की घटना को बड़ा मानते हुए दो गाड़ी लेकर दमकल टीम के साथ मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमा शंकर तिवारी व नरेश मलिक मौके पर पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले ही पेपर मिल कर्मचारियों ने मिल में मौजूद आग बुझाने वाले उपकरणों से आग पर काबू पा लिया था। पेपर मिल में वेस्ट पेपर का ढेर लगाकर रखा गया था। एक ढेर में संभवत: जलती बीड़ी गिरने से आग लगी थी। जिसे कर्मचारियों ने धुआं उठते ही देख लिया और उसे बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। जिस कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें