गांव लोहडडा में विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद
खतौली(मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र के गांव लोहड्डा में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान बारूद में आग लगने से कई धमाके हुए। आग से दो किशोर सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना में तीन अन्य झुलसे लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। संचालक मौके से भाग गए। पुलिस को गांव मोहम्मदपुर में दो दुकानों में बड़ी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं। मोहम्मदपुर निवासी उमरेज का गांव लोहड्डा में घेर है। उसमें विगत काफी समय से अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी संचालित थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी में रखे विस्फोटक में आग लग गई। इस कारण एक के बाद एक धमाके शुरू हो गए।
धमाकों की आवाज सुनकर लोहड्डा तथा मोहम्मदपुर के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। घटना में दो किशोर उजेफा तथा अब्दुल कासिफ झुलस गए। इनके अलावा तीन अन्य लोग भी झुलसे हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है। दोनों ग्रामों के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। फैक्टरी संचालक वहां से भाग निकले। डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस को गांव मोहम्मदपुर में दो दुकानों में भारी संख्या में पटाखे बरामद हुए हैं। सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में जांच व आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
गांव लोहडडा में विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद
गांव लोहडडा में विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद