आचार्य भारत भूषण महाराज के पावन सानिध्य में धर्म शिक्षण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कानूनगोयान स्ट्रीट स्थित भागीरथी जैन मंदिर में आचार्य भारत भूषण महाराज के पावन सानिध्य में जैनामृत धर्म शिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। आचार्य श्री ने कहा कि संस्कारों के माध्यम से मनुष्य का संपूर्ण विकास संभव हैं। स्वाध्याय के लिए जागरूक होकर अध्यात्म से जुड़ना चाहिए।
आचार्य भारत भूषण महाराज ससंघ का खतौली में मंगल प्रवेश कराया गया। चेलना मंच की महिलाओं ने भव्य मंगल आगवानी की। शिविर शुभारंभपर भारत भूषण महाराज ने बताया हमें पूजन और अभिषेक करने का प्रतिदिन प्रयास करना चाहिए। आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज का भक्तों को मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इसके बाद आचार्य निर्भय सागर और भारत भूषण महाराज का ससंघ मंगल मिलन जैन मंडी मंदिर में हुआ। शशांक महलका परिवार ने शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संयोजन अरुण जैन नंगली वालों ने किया।
इस अवसर पर प्रवीण, सतीश, किशोर, जयभगवान, अविरल, वैभव, सौरभ, संजयदादरी, विवेक, सुरेंद्र, कुलदीप, संगीता, शैली, दीप्ति, मंजू, शशि, अजय, काक्का, पारस, अपार, विकास, सरला, डॉ. ज्योति, प्रियांशी, आंचल, डीके जैन, अरुण नंगली, मेघा, अंजलि, करुणा, राजीव मुखिया, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।
बच्चों से करें संवाद स्थापित और बनाएं संस्कारित
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी और पंजाबी बरातघर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका संचालन पंडित मनसुख शर्मा ने किया। राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि समाज के प्रति अपने दायित्व और फर्ज को लोग सदैव याद रखें। इंस्पेक्टर अनिल तोमर ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। हर माता-पिता अपने बच्चों पर ध्यान दें। बच्चों से संवाद स्थापित करें। नवनिर्वाचित सभासद अमित ने कहा कि बच्चों को संस्कारित बनाएं और अप्रिय घटनाओं का खुलकर विरोध करें। विश्वदीप गोयल, मनोज गुप्ता, अशोक, प्रमोद अरोरा, अनिल धमीजा ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर रोबिन, प्रवीण वर्मा, हरीकृष्ण, पवन अरोड़ा आदि मौजूद रहें। संवाद
शिविर में बच्चों को पढ़ाया धार्मिक शिक्षा का पाठ
मुजफ्फरनगर। एसएस जैन सभा महिला मंडल की ओर से बच्चों का आठ दिवसीय धार्मिक शिविर का आयोजन हुआ। बच्चों ने धार्मिक शिक्षा और संस्कार प्राप्त किए। नई मंडी स्थित जैन स्थानक में आयोजित शिविर में बच्चों ने रात्रि भोजन त्याग, खाना खाते समय टीवी ना देखना व मोबाइल बंद रखना, थाली में झूठा ना छोड़ना, प्रतिदिन जाप करना आदि नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संरक्षक मनमोहन जैन, प्रधान राजीव जैन, हर्षवर्धन जैन, अनुराग जैन, कार्तिक जैन, दीपक जैन, आदित्य जैन आदि मौजूद रहे। सभी बच्चों को पारितोषिक वितरित किए गए। संवाद
-