मुजफ्फरनगर। पति की मौत के बाद पत्नी ने फर्म के लेखाकार और पति के परिचित के खिलाफ कई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला आहता औलिया निवासी पीड़िता पूजा गोयल ने एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा लिखाया कि उनके पति पुनीत गोयल का निधन अप्रैल 2022 में हो गया था। उसके पति ने निधन से पहले दिल्ली के बाबरपुर शाहदरा निवासी सोनू को अलग-अलग समय पर उसके खाते में कई लाख रुपये जमा कराए थे। बाद में एक लाख नब्बे हजार रुपये पीड़िता ने सोनू से वापस लिए थे। सोनू के कहने पर उसके पति ने फर्म के लेखाकार शिवदत्त को भी ढाई लाख दिए थे। पति द्वारा खरीदी बाइक भी है। उसके पति की फर्म सोनीपत में रद्दी सप्लाई का काम करती थी।
पति की मौत के बाद उसने सोनू के साथ व्यापार करने से इन्कार कर दिया। कहने सुनने के बाद सोनू ने कुछ रकम वापस भी की थी, लेकिन अभी उस पर सात पैंसठ हजार रुपये बकाया है। अब वह यह रकम वापस नहीं कर रहा है। पूजा ने सोनू व शिवदत्त के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कराया है।