फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ एफआईआर की मांग, डीएम से मिले ब्राह्मण समोज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम से मुलाकात करते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने से समाज में रोष है। विधायक के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने विगत दिनों एक कार्यक्रम में पंडित नेहरू और उनके परिजनों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिस पर कांग्रेस और ब्राह्मण समाज के लोगों ने आक्रोश जताया था। बुधवार को ब्राह्मण स्वाभिमान मंच के पदाधिकारी सुबोध शर्मा, उमादत्त शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, रमेश चंद शर्मा ने डीएम से मुलाकात करते हुए उनको प्रार्थना पत्र देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि विधायक के खिलाफ 30 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर तहरीर भी दी थी, तब एडीएम और एसपी सिटी ने दस दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही कहा कि अगर कार्यवाही नहीं होगी तो ब्राह्मण समाज फिर से आंदोलन के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें