मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी बिजली घर में फाल्ट आने से तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। महावीर चौक और नुमाइश बिजली घर की भी सप्लाई घंटों बाधित रही।
गांधी कॉलोनी की बिजली दिन में तीन घंटे बाधित रही। बिजलीघर में वायर खराब हो जाने के कारण यह स्थिति बनी रही। वायर बदले जाने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसी के साथ ट्रांसमिशन के कुछ कार्य होने के कारण महावीर चौंक और नुमाइश बिजली घर की सप्लाई एक घंटे से अधिक बाधित रही। शहर की जनता को आपूर्ति में दिक्कत से परेशानी उठानी पड़ी। अधीक्षण अभियंता शहर एसके अग्रवाल ने बताया कि शाम के समय आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई। गांधी कालोनी में वीसीबी में वायर जलने से परेशानी आई थी, जिसे ठीक कर दिया गया। महावीर चौक और नुमाइश कैंप बिजली घर की सप्लाई ट्रांसमिशन के कुछ कार्यों के चलते लगभग एक घंटे के लिए बाधित रही। संवाद