फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्ता हटाने को लेकर मारपीट, मामा-भांजा घायल गंगदासपुर गांव का मामला, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
खत्ता हटाने को लेकर मारपीट, मामा-भांजा घायल
विज्ञापन

देवबंद। गंगदासपुर जट्ट गांव में कुर्डी (खत्ता) हटाने को लेकर तीन लोगों ने मामा-भांजे को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी हैै।
गंगदासपुर गांव निवासी जोगेंद्र कुमार ने कोतवाली में बताया कि घर से कुछ दूर पर उसके परिवार का कूड़ा आदि डालने के लिए कुर्डी बनाई हुई है। आरोप है कि शनिवार को वह काम से दूसरे गांव में गए थे। इसी बीच पड़ोस के तीन लोगों ने उनकी कुर्डी को वहां से हटा दिया। जब वह वापस लौटे तो उन्हें इसके बारे में पता चला। जब वह शिकायत लेकर आरोपियों के पास पहुंचे तो वह गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों व सरिए से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए पुरकाजी निवासी भांजे अमित कुमार को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाया और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जोगेंद्र ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें