फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि जयंती पर एसडीएम को सम्मानित करते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
विज्ञापन

देवबंद। भाजपाइयों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया।
शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी व कॉपोरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित किया। एसडीएम राकेश कुमार व सीओ रजनीश उपाध्याय पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। इस अवसर पर डा. महेंद्र सैनी, चौ. राजपाल सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता राजपाल रविवंशी (शामली), जिला मंत्री विपिन भारतीय, जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, इंस्पेक्टर संजय सिंह, उपखंड अधिकारी अमित त्यागी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता महेंद्र सैनी संचालन पवन संवेई ने किया। इस मौके पर अरविंद बंसल, अभिषेक त्यागी, खेमकरण कश्यप, चौ. रविंद्र, राममोहन सैनी, कुलदीप, पोपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें