फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में कोतवाली के सामने भिड़े दो पक्ष, तहसील के अमीन व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिल डालने के विवाद में मारपीट
विज्ञापन

देवबंद। बिजली का केबिल डालने की रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में कोतवाली के सामने मारपीट हो गई। इसमें तहसील के अमीन सहित दो लोग घायल हो गए। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थीतकी गांव निवासी मो. तौसीफ की गांव के ही व्यक्ति से बिजली का केबिल डालने को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार को गांव में उनके बीच कहासुनी हो गई। देर शाम दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। इस बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी, जिसमें तहसील के अस्थायी अमीन तौसीफ व उनका बेटा मुफीद घायल हो गए। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें