फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज पढ़ने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
मंसूरपुर गांव में नमाज पढ़ने को लेकर हुई मारपीट, पथराव के बाद पुलिस तैनात - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ईद की नमाज पढ़ने को लेकर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। ईद की नमाज पढ़ने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों में तनाव बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव मंसूरपुर में मंगलवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ने को लेकर कमालूद्दीन व उमरदीन पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। नमाज पढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे नमाज पढ़ने आए लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। गांव में शांति है और वहां पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें