फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 गांवों में लग रहे जिम और जिम्नास्टिक इक्यूपमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपीएल ने पैसा किया जारी, अभिनव संस्था कर रही काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की पहल पर 15 गांवों में जिम और जिमनास्टिक उपकरण लगाने का काम चल रहा है। यूपीएल के सहयोग से सामाजिक संस्था अभिनव इस कार्य को कर रही है। जिले के बरवाला गांव में खेल सुविधा बढ़ाई जा रही है।
मेरठ जिले की सरधना विधानसभा के 14 और जिले के एक गांव को चिन्हित किया है। प्रत्येक गांव में खेल पर 1.60 लाख रुपये खर्च कर उपकरण लगाए जा रहे हैं। इन उपकरण के लिए यूपीएल कंपनी ने एनजीओ अभिनव को 24 लाख रुपये जारी कर दिये हैं। एनजीओ ने गांवों में उपकरण लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इन गांवों में शुरू हुआ कार्य
जिन गांवों में जिम और जिमनास्टिक उपकरण लग रहे हैं उनमें मेरठ की सरधना विधानसभा के सरधना विधानसभा का चिरोली, वलीदपुर, लोइया, अख्तियारपुर, खेडी, झिटकरी, रार्धना, भामोरी, अटेरना, नहली, गगसोना, नायडू, पिलोमा शामिल है। वहीं मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लाक का बरवाला गांव हैं।
ये उपकरण लगाए जा रहे गांव में
प्रत्येक गांव में दस उपकरण लगाए जाने हैं, इनमें चार स्टेशन मल्टी जिम, मल्टी बैंच, सिटअप बैंच, स्टील के डंबल, रबर वेट, रोड 25 एमएम, डिप्स स्टैंड, इन्वर्टर, बैटरी और मैट शामिल है।
विज्ञापन

तेजी से हो रहा काम
अभिनव एनजीओ के संचालक हरेंद्र कुमार का कहना है कि सभी 15 गांवों में तेजी के साथ काम चल रहा है। यह जल्द पूरा हो जाएगा।
मल्टी नेशनल कंपनियों से ले रहे सहयोग
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि 15 गांवों में जिम आदि लगाने का 24 लाख यूपीएल कंपनी ने दिया है। मेरा प्रयास है कि अधिक से अधिक गांवों में खेलों का माहौल बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें