फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी पीएचसी पर लगाई गई फीवर डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी पीएचसी पर लगाई गई फीवर डेस्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी पीएचसी पर बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से एक फीवर डेस्क लगाई गई है, जिस पर बुखार से पीड़ित मरीजों को अलग से सुविधाएं देकर उन मरीजों को दूसरे मरीजों से अलग रखा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डाक्टर प्रवीण चोपड़ा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार से पीड़ित मरीजों की सुविधाओं के लिए मंगलवार को अलग से फीवर डेस्क लगाई गई। इसके अलावा पीएचसी पर आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। डाक्टर पूनम ने बताया कि इस डेस्क पर बुखार से पीड़ित मरीजों को ही देखकर उनकी जांच कर दवाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएचसी पर आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके परिजनों को साफ सफाई रखने के विशेष ध्यान रखने की अपील भी की जा रही है। इस दौरान डाक्टर तैय्यब, विद्याभूषण, आरिफ सहित पीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें