फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर के एक थाने में तैनात महिला होमगार्ड ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि महिला होमगार्ड पूर्व समय में भोपा थाने में तैनात थी। वहां उसका अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के होमगार्ड से प्रेम प्रसंग हो चला था। बाद में उसकी तैनाती नगर के एक थाने में हो गई। वह अपने प्रेमी से परेशान थी। शुक्रवार की देर रात उसने अपने आवास पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें