उस आवास को उसने छोडा नही था। सीओ मंडी कार्यालय में डयूटी समाप्त करने के बाद वह शाम को छपार थाने में आवास पर चली जाती थी। रविवार दोपहर तक उसका कमरा बंद था। कमरे में कोई हलचल न होने पर उसे मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन न तो फोन सुना गया और न ही कमरा खोला गया। तब कमरे की खिड़की से किसी तरह झांका गया तो महिला सिपाही कमरे में अपने पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। सूचना देने पर एसएसपी विनीत जायसवाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी थी।