फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के खेड़की गांव के जंगल में घरेलू कलह के चलते लेबर ठेकेदार मोनू (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोनू क्षेत्र की कैम्पा कंपनी में लेबर ठेकेदार के रूप में काम करता था। उसके बड़े भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मोनू जंगल में घास लेने गया था। दोपहर 12 बजे उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव देखकर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मोनू की शादी करीब आठ वर्ष पहले मोरना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव में हुई थी। उसके छह वर्ष की पुत्री खुशी और तीन वर्ष का बेटा आरव हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पुरकाजी पीएचसी पर लाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें