फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार-असुरक्षति ओवरटेक लील रही जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 07 माह में तीन दर्जन से अधिक लोगों की इसी तरह के हादसों में मौत
विज्ञापन

- हेलमेट न लगाने पर दोपहिया वाहनों की सड़क लील गई जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नियमों की अनदेखी जिंदगी पर भारी पड़ रही है। जान को जोखिम में डाल कर चालक वाहन दौड़ा रहे हैं। तेज गति में वाहन होने के कारण कई बार तो सामने से आ रहे वाहन से टकराने पर हादसे में जान चली गई। जिले में ओवरटेक और वाहन की तेज गति के कारण 36 से अधिक लोगों की जिंदगी लील गई है। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों की हादसों में अधिकांश मौत हेलमेट न लगाने के कारण सामने आई है।
विज्ञापन

ओवरटेक
23 फरवरी- भोपा में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
15 अप्रैल- पुरकाजी में ओवरटेक करते समय सेना के वाहन से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
16 जून- रुड़की रोड पर मैक्स गाडी रिक्शा-साइकिल से टकराई, महिला सहित दो लोगों की मौत
24 जून- पुरकाजी में रोडवेज की टक्कर से दो युवकों की मौत
-------
तेज रफ्तार-
18 अप्रैल- छपार में सिसौना कट के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत
19 अप्रैल- ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत
4 मई- मीरापुर में रोडवेज से कुचलकर बच्ची की मौत
9 जून-तितावी में बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
25 फरवरी- दौड़ाई जा रही बुग्गी की टक्कर से एक युवक की मौत
24 मई- भोपा में टैंपों पलटने से बच्ची की मौत,कई महिलाएं घायल
गड्ढे भी जानलेवा
सड़कों के बीच गड्ढे भी जान के दुश्मन बने है। तेज गति से दौड़ाई जा रही बाइक का पहिया गड्ढे में गिरने पर मीरापुर के शिवपुरी गांव के पास बिजनौर निवासी महिला घायल हुई थी और बाइक चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही
सभी मार्गों पर पुलिस की चौकियां बनी है। उनके सामने से तेज गति से वाहन दौड़ते हुए निकलते है। मगर, पुलिसकर्मी कभी ऐसे वाहनों को नहीं रोकते।
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए 1300 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें