फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 और 800 मीटर दौड़ में फारूख अव्वल

विज्ञापन
गांव ककराला में दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुष्कार देते मुख्य अतिथि प्रधान सर्वेंद्र रा? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
1600 और 800 मीटर दौड़ में फारूख अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। चौधरी कदम सिंह मेमोरियल आईटीआई ककराला की ओर से 1600 और 800 मीटर युवा दौड़ में गांव नरा निवासी फारूख ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधान सरविंद्र राठी ने कहा कि दौड़ ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य खेल है, जिससे युवा खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक और सुंदर चरित्र का निर्माण होता है। खेलों में रोजगार के सुनहरे अवसर है। चीनी मिल मोरना रजबहे से विशिष्ट अतिथि सचिन सरोहा रालोद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 1600 मीटर में फारूख नरा प्रथम, काला सलेमपुर द्वितीय, सतीश पलड़ा तीसरे, प्रीत शाहपुर चौथे, व ईलू नंगला ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही 800 मीटर दौड़ में फारूख नंगला प्रथम, अश्वनी मुजफ्फरनगर दूसरे, आशु राठी सोंटा तीसरे, अजय नगला चौथे व राषित राठी टीकरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को नकद पुरस्कार सहित ट्राफी प्रदान की। मौके पर मनोज राठी, संदीप तोमर, कप्तान राठी, मुकेंद्र आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में मोहित, टिंकू, सागर, विशाल, सूरजमल मौजूद रहे।

गांव ककराला में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते धावक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें