फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद की बैठक में विद्युत निगम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक दिन रालोद कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद नेताओं को अलग-अलग दिन कार्यालय पर मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि किसी किसान का उत्पीड़न हुआ है तो वह पार्टी कार्यालय पर आकर अपनी समस्या बता सकता है। विभाग से उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने बजट को लेकर भी चर्चा की। कहा कि किसानों के लिए बेहद खराब बजट है। किसानों की आय दोगुनी करने का नारा देकर सत्ता में आने वाली सरकार ने किसानों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है। बैठक में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुधीर भारती, कृष्णपाल राठी, विकास, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें