फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाना चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहम्दपर रायसिंह के किसानों ने समिति सचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव मोहम्दपुर रायसिंह के किसानों ने बजाज चीनी मिल भैसाना को गन्ना देने का विरोध किया है। उधर, भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ में गन्ना रिजर्वेशन को लेकर आयोजित बैठक में भी चीनी मिल भैसाना को गन्ना देने का विरोध करेंगे।
गांव मोहम्दपर रायसिंह के किसानों ने मंगलवार को गन्ना समिति में सचिव ब्रिजेश कुमार राय से मुलाकात की और अपनी समस्याओं का ज्ञापन दिया। कहा कि बजाज चीनी मिल भैसाना पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। आगामी सत्र में किसान चीनी मिल को अपना गन्ना नही देंगे। इस मौके पर पहुंचे चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी सत्र चालू होने से पहले किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान तथा ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि चीनी मिल भैसाना की ओर से किसानों का शोषण किया जा रहा है। पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान लंबित चला आ रहा है। लखनऊ में आयोजित गन्ना रिजर्वेशन की बैठक में बजाज चीनी मिल भैसाना का विरोध किया जाएगा। इस क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें