फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौली में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ली जानकारी, दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव जौली में मोहर्रम माह के दौरान शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामले को लेकर शिया-सुन्नी समाज में तनाव व्याप्त हैं। सूचना पर भोपा सीओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

वायरल पोस्ट पर शिया समाज ने आपत्ति जताते हुए युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के गणमान्य लोग विवाद को सुलझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी ने मामले की जानकारी ली। बताया कि व्हाट्सएप पर पोस्ट वायरल करने का मामला संज्ञान में आया था। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें