देवबंद। गन्ना विभाग द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में सट्टा संचालन के लिए किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरवाया जाएगा। 5 मई से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य भी आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।
सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा ने बताया कि गन्ना क्षेत्रफल व प्रजाति से संबंधित सभी त्रुटियां घोषणा पत्र के निर्धारित प्रारूप इंक्वायरी के से ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण से पहले भरे जाएंगे। सभी कृषक संबंधित सर्किल गन्ना पर्यवेक्षक घोषणा पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर उन्हें भरेंगे। घोषणा पत्र का शत प्रतिशत सत्यापन गन्ना सर्वेक्षण के समय करेंगे। जो किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरेंगे उनका सट्टा किसी भी दशा में संचालित नहीं होगा। ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की व्यवस्था कृषक को स्वयं करनी होगी। गन्ना अधिकारी ने बताया कि 5 मई से गन्ना सर्वेक्षण कार्य आरंभ होने वाला है। कृषक अपने खेत पर जाकर अपने सामने सर्वे कराना सुनिश्चित कर लें।