किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। जट नंगला गांव में डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण का मुआवजे के मुद्दे को लेकर कई गांव के ग्रामीणों पंचायत हुई। इस दौरान किसानों ने कहा कि भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
पंचायत में पहुंचे भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत को किसानों ने बताया कि कंपनी के कुछ ठेकेदार किसानों की भूमि पर जबरन मिट्टी डालना चाहते हैं। आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने किसानों के पेड़ भी जबरन काट लिए, जिसका मुआवजा नहीं मिला। जिस पर राजू अहलावत ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने पंचायत में शपथ ली कि जब तक जिले सभी किसानों का एक समान मुआवजा नहीं होता, तब तक किसी भी सूरत में किसान अपनी भूमि नहीं देगा। भाकियू नेता ने कहा कि अगर किसी भी किसान को किसी भी तरह की हानि हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में मनोज सहरावत, कुशलवीर, नीटू अहलावत सिमली, सोहनलाल, सुरेंद्र जड़ौदा, रामकिशन मीरापुर, जट नंगला से मनोज, अंकित, आदेश, विवेक, दिनेश आशु, टीटू, शिवम, प्रभात, दुष्यंत नितिन, ऋषि, सुधीर, बृजपाल, अजमेर, विनोद आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर राम सिंह ने और संचालन चंद्र सिंह ने किया