मंसूरपुर। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग को लेकर गांव नांवला के किसानों ने चौथे दिन भी गांव से नावला मोड़ तक नंगे पैर पैदल मार्च निकाला। वहीं नावला मोड़ पर कामाख्या मंदिर में दीपक जलाया। विनीत त्यागी और विनय त्यागी ने बताया कि गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा।