फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (भानू) ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। भाकियू (भानू ) के कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को सौंपा।
शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खतौली बाईपास से उतरने वाला बुढ़ाना से कट जो नेशनल हाईवे द्वारा बनवाया गया है। उसे तुरंत पक्का कराया जाए, क्योंकि उसमें आए दिन गड्ढे होते रहते हैं और दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता है। नेशनल हाईवे पर बनाए गए गैर कानूनी कट तुरंत बंद कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सके। शुगर मिलों द्वारा सेंटरों व गेट के कांटों पर हो रही घटतौली की जांच कराई कराई जाए। खतौली तिराहे पर रोडवेज खड़ी होने के कारण व बुआड़ा रोड की एंट्री पर दुकानों के बाहर बाइक खड़ी रहने के कारण लगवाने वाले जाम से नगरवासियों को तुरंत छुटकारा दिलाया जाए। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इन समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज ग्रेड, सगीर त्यागी, गुलजार अहमद, सरफराज, वसीम अहमद, शुएब, इकराम, शान, दानिश, अजयपाल भैंसी, नसीम, अनुज सोम, आदेश सोम, शहवाज, समीम, रिहान, तसलीम, सरताज, शाह आलम, समीर, नदीम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें