फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंहजनी विद्युत उपकेंद्र पर तीन घंटे चला किसानों का धरना

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव सोहजनी तगान में विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। सोंहजनी तगान गांव के विद्युत उपकेंद्र पर बिजली की समस्या को लेकर भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी अपने बीच बैठा लिया। तीन घंटे बाद दिए गए आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि काफी दिन से गांव के मीटर खराब पड़े हुए हैं। तार जर्जर हालत में है बहुत नीचे लटक गए हैं। कई बार तार टूटने से गन्ने की फसल में आग लग चुकी है। विद्युत अधिकारियों को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर शुभम कश्यप संजय, राहुल आदि को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। विद्युत अधिकारियों ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि मतगणना के बाद गांव के सभी मीटर ठीक कराए जाएंगे। तब तक कोई बिल नहीं भेजा जाएगा। जर्जर तारों की समस्या को भी हल कराया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के तीन घंटे के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। इस दौरान उमेश त्यागी, अंशु त्यागी, शुभम त्यागी, गौरव त्यागी, गुलाब, इमरान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें