फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवा सड़क निर्माण, पहले मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। ग्राम नाफेपुर से तलहेडी बुजुर्ग तक पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। उधर मुआवजा न मिलने से नाराज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों को मुआवजा मिलने के बाद ही यहां पर कार्य करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने नाफेपुर से तलहेड़ी बुजुर्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि किसानों की भूमि ले गई, लेकिन आज तक उनको इसका मुआवजा नहीं दिया गया। इसके उपरांत संगठन के जिला प्रवक्ता नवाब प्रधान के आवास पर हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी द्वारा किसानों के भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सभी गांवों के किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसमें महासचिव नवीन त्यागी, संदीप चौधरी, आवाज सिंह, अनवर प्रधान, नवाब सिंह, महबूब, खलील अहमद, सुखपाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें