फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिया बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। ट्यूबवेल की हार्सपावर चेक करने के विरोध में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुरालसी बिजलीघर पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि विद्युत निगम के विद्युत निगम के कर्मचारी किसानों की ट्यूबवेल की हार्सपावर चैक करते घूम रहे है, इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। विद्युत निगम के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। हार्सपावर चेक करने की धमकी देकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे है। तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि किसानों को उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन विद्युत निगम के अधिकारियों को भेजा है। इस मौके पर सतेन्द्र, बबलू, प्रमोद, हरबीर, शिवराज, विनोद व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें