बुढ़ाना/मीरापुर। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अन्नू चौधरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया। शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी अपनी टीम के साथ गांव परासौली पहुंचे तो अप्रशिक्षित चिकित्सक अपनी-अपनी दुकान बंद कर भाग गए। टीम ने तीन दुुकान पर सील लगाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए है। सोमवार से देहात और कस्बे में विशेष अभियान चलाकर अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मीरापुर सीएचसी जानसठ प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित चिकित्सकों की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सोमवार से जांच अभियान चलाया जाएगा।