फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के आईएमए ट्रेनिंग सेंटर से 10 जून को पासिंग आउट परेड पास की
विज्ञापन

परेड समारोह में माता-पिता शामिल होकर बेटे की कामयाबी के साक्षी बने

संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव जैतपुर के किसान परिवार में जन्मे वरुण बालियान का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। देहरादून के आईएमए ट्रेनिंग सेंटर से 10 जून को पासिंग आउट परेड पास की। परेड समारोह में माता-पिता शामिल होकर बेटे की कामयाबी के साक्षी बने।

पिता अशोक कुमार बालियान और माता ब्रिजेश देवी ने बताया कि वरुण ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा शामली के पब्लिक स्कूल में प्राप्त की। एनआईटी हमीरपुर से बीटेक किया। उन्होंने सेना में अफसर बनकर देश सेवा का सपना पूरा करने के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफर ठुकरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने सीडीएस परीक्षा में बिना कोचिंग लिए सफलता हासिल की। कहना है मंजिल निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। अपनी कामयाबी का श्रेय चाचा संजय कुमार का दिया। बताया चाचा ने कड़ी मेहनत कर 10 किमी प्रतिदिन साइकिल पर ले जाकर स्कूल बस तक पहुंचाया। वरुण का छोटा भाई विपुल इंजीनियरिंग का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें